{"_id":"66cb547b92eead89ad0151d6","slug":"raipur-news-patient-died-after-falling-from-fifth-floor-in-medlife-hospital-cg-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: हादसा या सुसाइड?, पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत, इस अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: हादसा या सुसाइड?, पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत, इस अस्पताल में चल रहा था इलाज
Sun, 25 Aug 2024 09:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:29 PM IST
सार
Raipur Crime news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Crime news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे की वजह क्या है।
विज्ञापन
रविवार की शाम को वो अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम राम बिसवाल (60 साल) था। वह ओडिशा का निवासी था। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कहीं ये हादसा या सुसाइड तो नहीं है, सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन