फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur News: 22 members working in various departments of Raipur division retired

Raipur News: रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 सदस्य हुए सेवानिवृत, कर्मियों को दी गई विदाई

Wed, 01 May 2024 02:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 01 May 2024 02:52 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 22 सदस्य सेवानिवृत हुए। इसमें से 16 सामान्य और छह असामान्य अप्रैल 2024 में अपनी रेल सेवा पूरा कर सेवानिवृत हुए।

विज्ञापन
Raipur News: 22 members working in various departments of Raipur division retired
रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 रेलकर्मियों सेवानिवृत हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 22 सदस्य सेवानिवृत हुए। इसमें से 16 सामान्य और छह असामान्य अप्रैल 2024 में अपनी रेल सेवा पूरा कर सेवानिवृत हुए। रेलवे इंस्टिट्यूट (खारुन रेल विहार) में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।

विज्ञापन


मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 22 रेलकर्मियों में यांत्रिकी विभाग से चार, विद्युत विभाग से दो, इंजीनियरिंग विभाग से आठ, परिचालन विभाग से तीन, चिकित्सा विभाग दो, संकेत एवं दूरसंचार विभाग एक और वाणिज्य विभाग से दो कर्मचारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया। ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि 7 करोड़ 11 लाख 79 हजार 474 रुपये का भुगतान किया गया। वहीं पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र एवं कर्मचारियों एवं आश्रितों का पास कार्ड, सेवा मेडल आदि 30 अप्रैल को दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी और सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही। साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी।  उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी।


इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी निकिता अग्रवाल,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक विजय कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक और बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed