फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: Labourer died after falling from a height of 50 feet in Champion factory

Raipur : चैंपियन फैक्टरी में 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, बीडीएम अस्पताल में लगी ग्रामीणों की भीड़

Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:28 AM IST
सार

फैक्टरी में करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद उसे आनंद खनन में शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Raipur: Labourer died after falling from a height of 50 feet in Champion factory
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

कोरबा रोड चांपा से लगी चैंपियन फैक्टरी में कल दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद उसे आनंद खनन में शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चांपा से लगे कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव उम्र 35 वर्ष चैंपियन फैक्ट्री में ठेका श्रमिक था। कल दोपहर करीब 12 से 1 बजे के आसपास वह फैक्टरी में करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद फैक्टरी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मोतीलाल को बीडीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुरदा सरपंच सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच का कहना है कि कंपनी प्रबंधन ने मृतक परिवार को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी की स्थिति थई। परिजन पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मंजूरी नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक परिवार के लिए मुआवजा तय हो जाए। इसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed