फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: Home Minister Shah said- Census will be done at the right time.

Raipur : गृहमंत्री शाह ने कहा- सही समय पर होगी जनगणना, वामपंथी उग्रवाद को लेकर कही यह बात

Sun, 25 Aug 2024 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 12:32 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि चूंकि इस साल आम चुनाव हुए हैं, इसलिए समय की कमी के कारण जनगणना का काम 2024 में होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Raipur: Home Minister Shah said- Census will be done at the right time.
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर दस वर्ष में होने वाली जनगणना उचित समय पर की जाएगी। जब इस पर निर्णय हो जाएगा, तब इसकी घोषणा कर दी जाएगी। जनगणना का हाउस लिस्टिंग चरण और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने की कवायद 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक पूरे देश में की जानी थी, लेकिन इसे कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। कई विपक्षी दल जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि चूंकि इस साल आम चुनाव हुए हैं, इसलिए समय की कमी के कारण जनगणना का काम 2024 में होने की संभावना नहीं है। इस साल के बजट में जनगणना सर्वेक्षण और सांख्यिकी के लिए सिर्फ 1309.46 करोड़ रुपये (2023-24 में 578.29 करोड़ रुपये) आवंटित किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि पूरी जनगणना और एनपीआर की प्रक्रिया पर सरकार को 12,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। यहां वह नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद को लेकर अहम बैठकें कर रहे है।  गृहमंत्री ने शनिवार को वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान को और अधिक गति देने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

नवा रायपुर में वामपंथी उग्रवाद और अंतरराज्यीय समन्वय पर एक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के वित्तपोषण के साथ-साथ नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति भी रोकी जानी चाहिए। बैठक में सात नक्सल प्रभावित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


एक अधिकारी ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से निपटने की रणनीति, अंतरराज्यीय समन्वय, सुरक्षा बलों का क्षमता निर्माण, नक्सली मामलों की त्वरित जांच और अभियोजन और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक विकास कुछ ऐसे मुद्दे थे जिन पर बैठक के दौरान चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान अब निर्णायक चरण में है और सरकार मार्च 2026 से पहले इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed