Raipur: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हिंदुओ अब तुम माला और भाला अपने साथ रखो, पत्थरबाजी की घटनाएं डराने की साजिश
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि होली, दुर्गा प्रतिमा और राम जुलूस पर पत्थरबाजी हिंदुओं को डराने की सबसे बड़ी प्रायोजित साजिश है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं पर बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि विदेशी ताकतों द्वारा पूरे भारत में हिंदुओं को डराने का प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है। होली, दुर्गा प्रतिमा और राम जुलूस पर पत्थरबाजी हिंदुओं को डराने की सबसे बड़ी प्रायोजित साजिश है। ये सबसे बड़ा ट्रेंड बन गया है। इसलिए हम हिंदुओं का डर दूर करने और हिंदुओं को जगाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा कर रहे हैं। 'हिंदुओ अब तुम माला और भाला अपने साथ रखो।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | On recent stone pelting incidents, Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, "Propaganda to intimidate Hindus is being spread all over India by foreign forces... This is the biggest sponsored conspiracy to intimidate Hindus:… pic.twitter.com/aEAJdvvsng
— ANI (@ANI) October 6, 2025विज्ञापन
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि मुझे आई लव मुहम्मद में कुछ गलत नहीं लगता। 'मुझे महादेव से प्रेम है' में भी कुछ गलत नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर आप 'सर तन से जुदा' का नारा लगाएंगे तो न कानून आपको छोड़ेगा और न ही हिंदू।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | On 'I love Muhammad-Mahadev' row, Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, "... There is nothing wrong with 'I love Muhammad'. There should not be anything wrong with 'I love Mahadev' too. But if you raise the slogans of 'Sar… pic.twitter.com/NttxiqilG2
— ANI (@ANI) October 6, 2025
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विजय, मातृभूमि के प्रति समर्पण, हिंदुत्व और राम की भूमि है। छत्तीसगढ़ में हालात बदल रहे हैं। हिंदुत्व की विचारधारा के प्रसार के कारण धर्मांतरण पर अंकुश लग रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन सकता है, जहां गांव-गांव में धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठेगी और धर्मांतरण रुकेगा। नक्सलवाद छत्तीसगढ़ की छवि पर सबसे बड़ा धब्बा है, जो जल्द ही धुलने वाला है। उन सभी जवानों को बहुत-बहुत बधाई जो बिना किसी डर के अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी दृढ़ता के साथ नक्सलियों का सामना कर रहे हैं। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ पर लगा यह दाग धुल जाएगा।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, "Chhattisgarh is the land of victory, devotion to the motherland, Hindutva and Ram... The situation in Chhattisgarh is changing. Due to the spread of Hindutva ideology, religious… pic.twitter.com/4MNADOu3ZV
— ANI (@ANI) October 6, 2025
छल-कपट से धर्मांतरण कराने पर हो मृत्युदंड का प्रावधान
सरकार को मृत्युदंड का प्रावधान करना चाहिए। संविधान के अनुसार, किसी को भी जबरदस्ती या रिश्वत देकर धर्मांतरण कराने का अधिकार नहीं है। अगर कोई अपनी मर्ज़ी से ऐसा करता है, तो यह उसका मामला है। बलपूर्वक, षडयंत्रपूर्वक, छल-कपट से या अंधविश्वास फैलाकर धर्मांतरण कराना घोर पाप है। सरकार को इसके लिए मृत्युदंड का प्रावधान करना चाहिए।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | On reports of forced conversion cases, Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, "The government should make provisions for capital punishment. According to the Constitution, no one has the right to force conversions through… pic.twitter.com/fCMKSxMorV
— ANI (@ANI) October 6, 2025