फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: CM Sai Pays Tribute to Police Martyrs, Says Chhattisgarh Has Made Decisive Gains Against Naxalism

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन: बोले- नक्सलवाद के विरुद्ध सफलता जवानों की वीरता का परिणाम

Wed, 21 Oct 2026 01:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के विस्तार पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Raipur: CM Sai Pays Tribute to Police Martyrs, Says Chhattisgarh Has Made Decisive Gains Against Naxalism
शहीदों को श्रद्धांजलि देते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रांगण में आयोजित परेड को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता वीर पुलिस और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस का परिणाम है। बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में अब शांति, सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बना है। मुख्यमंत्री साय ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख में भारतीय पुलिस के 10 जवानों ने चीनी सैनिकों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस राष्ट्रसेवा की महान परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का भी दिन है। राज्य सरकार शहीद जवानों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। शहीदों के परिजनों का त्याग और साहस पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन


नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह पुलिस स्मृति दिवस विशेष महत्व रखता है। प्रदेश ने नक्सलवाद के विरुद्ध लंबे संघर्ष के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों का योगदान अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद उन्मूलन का संकल्प साकार हुआ है।  पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक 84 नक्सली मारे गए। इसी अवधि में छत्तीसगढ़ पुलिस के छह वीर जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रायपुर: उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल, 15 तरह की परीक्षण जांच में खुलेगी पोल

बस्तर में विकास की नई तस्वीर
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर के जिन क्षेत्रों में कभी हिंसा का वातावरण था, वहां अब विकास की नई तस्वीर दिख रही है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। दूरस्थ गांवों तक शासन की योजनाएं और सेवाएं पहुंच रही हैं। 

नियद नेल्लानार योजना, पीएम जन मन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाएं चल रही हैं। सुरक्षा और विकास के समन्वित प्रयासों से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की नई यात्रा प्रारंभ हुई है। सरकार पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


जवानों के कल्याण और आधुनिकीकरण पर जोर
राज्य सरकार पुलिस और सुरक्षा बलों को आधुनिक तकनीक तथा संसाधनों से सशक्त बना रही है। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। पुलिस महानिदेशक गौतम ने शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री साय ने राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवान स्तंभ पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed