फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur Chowpatty case, Union Minister Puri announced an inquiry against corruption

रायपुर चौपाटी मामला: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की घोषणा, धरना खत्म

Sun, 15 Jan 2023 04:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 04:34 PM IST
सार

राजेश मूणत ने स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए सभी भ्रष्ट कार्यों का सिलसिलेवार उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपए स्मार्ट सिटी के लिए मिले। लेकिन काम कहीं नजर नहीं आता। 

विज्ञापन
Raipur Chowpatty case, Union Minister Puri announced an inquiry against corruption
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में अवैध चौपाटी के खिलाफ रायपुर के साइंस कॉलेज में चल रहा धरना खत्म हो गया है। सभा में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए सभी भ्रष्ट कार्यों का सिलसिलेवार उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपए स्मार्ट सिटी के लिए मिले। लेकिन काम कहीं नजर नहीं आता। स्मार्ट सिटी के पैसे से ढेबर कॉलोनी में सड़क बन गई। यह सब क्या है? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन होगा और कांग्रेस को घर बैठाने के बाद यह सिलसिला खत्म होगा। राजेश मूणत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच कराने की घोषणा की है। अब तक नगर निगम ने हाईकोर्ट में अवैध चौपाटी के संबंध में जवाब नहीं दिया है। नगर निगम जवाब देगी, तब उसकी समीक्षा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव,और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल  की मौजूदगी में स्थगित किया गया है। अब भाजपा राजधानी के सभी वार्डों में अपने आंदोलन का विस्तार करेगी। राज्य सरकार के संरक्षण में नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेस्ट द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। धरना स्थल में आयोजित सभा में  भाजपा के अनेक नेता, विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


रमन सिंह ने लगाए कई आरोप
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोई तो ऐसा क्षेत्र हो, जहां कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार न हो, भू-माफिया, रेत माफिया , नशा माफिया और अब चौपाटी माफिया सब कांग्रेस के राज में फल फूल रहे हैं। धर्मान्तरण का खुला खेल प्रदेश सरकार की शह पर हो रहा है। हमारे जनजातीय बंधुओं को प्रशासन की शह पर प्रताड़ित किया जाता है। सरकार मौन रहकर तमाशबीन बनी रहती है। कोयले में प्रति टन 25 रुपये की दलाली किसकी जेब में जा रही है। यह किसी से छुपा नहीं है। मैं कांग्रेस सरकार से कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार बनाना जानती है तो सरकार बदलना भी जानती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने से हिल गई सरकार: अरुण साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने  कहा कि 11 दिन के इस अनिश्चितकालीन धरने से छत्तीसगढ़ सरकार हिल गई है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूं। आपकी ताकत और नेक नियति से किए गए इस आंदोलन का असर पूरे प्रदेश में होगा। जिस तरह से इस शैक्षणिक केंद्र का नाम बर्बाद करने का काम, यहां के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेसी महापौर कर रहे हैं, यह सब कांग्रेस सरकार की शह पर हो रहा है। जिस तरह पूरे प्रदेश को नशे का गढ़ बनाया उसी तरह इस एजुकेशन हब को भी नशे का केंद्र बनाने की नीयत से यह निर्णय लिया गया है।  


'मूणत ने सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाई'
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राजेश मूणत और भाजपा शहर जिला की ओर से आहूत धरने ने कुम्भकर्णी निंद्रा में लीन प्रदेश की दिशाहीन सरकार को जगाने का काम किया है। रायपुर नगर निगम जो प्रदेश का प्रतिबिम्ब है। प्रदेश का आईना है, उसकी कांग्रेस नेताओं ने, कांग्रेसी महापौर ने क्या दुर्गति कर दी है अव्यवस्थाओं का , अपराध का  और नशे का केंद्र बना कर रख दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed