फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Priyanka Gandhi Vadra said Congress workers is with Bhupesh Baghel On ED action

CG: 'साय सरकार ने जंगल अदाणी को दिए हैं', ED के एक्शन पर प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- पार्टी भूपेश बघेल के साथ

Sat, 19 Jul 2025 10:49 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 10:49 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर ईडी की कार्रवाई पर कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ खड़ा है। वहीं अदाणी का भी जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra said Congress workers is with Bhupesh Baghel On ED action
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार सुबह एक्स पर पोस्ट साझा कर छत्तीगढ़ की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अदाणी को दे दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जंगलों को बर्बाद किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। लेकिन उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने छापा मार दिया। इतना ही नहीं उनके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आगे लिखा कि बीते 11 वर्षों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन

 

 

भूपेश बघेल ना टूटेगा ना झुकेगा- पूर्व सीएम 
इससे पहले भूपेश बघेल ने एक्स पर ईडी की कार्रवाई के बीच एक पोस्ट लिखा था कि 6 बजकर 20 मिनट पर ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। अदाणी का मामला जब-जब उठाया जाता है, तब-तब मोदी और शाह ईडी की कार्रवाई करते हैं। भूपेश बघेल ना टूटेगा ना झुकेगा, हम लड़ाई लड़ेंगे। बघेल ने कहा कि पूरे देश में विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। 

बघेल के बेटे को पांच दिन की रिमांड
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापा मारा था। ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कार्रवाई के बीच गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की रिमांड मिल गई। अब ईडी चैतन्य से पूछताछ करेगी। 

विपक्ष के इन नेताओं पर हो चुकी है ईडी की कार्रवाई
ईडी के निशाने पर आने वाले विपक्षी नेताओं में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, लालू प्रसाद यादव और राकांपा संस्थापक शरद पवार जैसे कई दिग्गज नेता रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा था कि उनके बहनोई को पिछले एक दशक से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है और सत्य की जीत होगी। वाड्रा को पूर्ण समर्थन देते हुए राहुल ने लिखा था कि मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं, क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न के एक और हमले का सामना करना पड़ रहा है। मुझे पता है कि वे सभी, किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने के लिए पर्याप्त साहसी हैं। वे गरिमा के साथ ऐसा करते रहेंगे। अंततः सत्य की जीत होगी।

ये भी पढ़ें: बर्थडे पर बढ़ी चैतन्य की मुश्किलें: ईडी ने पूर्व सीएम के बेटे को किया गिरफ्तार, बघेल बोले- न झुकेगा न डरेगा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed