फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   President Draupadi Murmu was welcomed by CM Sai Governor and Raman Singh on her arrival in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति: विधानसभा में द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने की अगवानी

Mon, 24 Mar 2025 09:43 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को रायपुर पहुंची। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा परिसर में राज्यपाल और स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu was welcomed by CM Sai Governor and Raman Singh on her arrival in Chhattisgarh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव,  विजय शर्मा, महापौर  मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन




वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर 2024 को रायपुर आई थीं। 25 अक्टूबर को रायपुर एम्स और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भिलाई के आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप: ईंट पर खून के निशान, घर के दरवाजे मिले खुले; महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
राष्ट्रपति से आने से पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई  थी। सुबह 10 से 1 बजे के बीच फ्लाइट से जाने वाले यात्रीगण एयरपोर्ट टर्निंग से बटालियन होते ओल्ड टर्मिनल का उपयोग कर सकते हैं। एयरपोर्ट एवं विधानसभा से मन्दिरहसोद और नव रायपुर अटल नगर की  ओर जाने वाले कुछ समय एक्स्ट्रा लेकर निकल सकते हैं। साथ ही विधानसभा से मन्दिर हसोद नवा रायपुर अटल नगर जाने वाले विधानसभा चौक से शहर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करें। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रिंग रोड नंबर तीन के दोनों और रोका जायेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed