फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   President Draupadi Murmu two day visit to Chhattisgarh will participate in many programs in Raipur

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

Fri, 25 Oct 2024 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Oct 2024 01:47 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu two day visit to Chhattisgarh will participate in many programs in Raipur
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति का माना विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। रायपुर स्थित एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में एनआईटी का 14वां दीक्षांत समारोह अपरान्ह 3.30 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल  डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति को भेंट करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके बाद नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।


कल का शेड्यूल
राष्ट्रपति मुर्मू कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed