फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   PM Narendra Modi will also attend the swearing-in ceremony of Vishnudev Sai

CG CM Oath Ceremony: पीएम मोदी की उपस्थिति में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, कल है पूरा कार्यक्रम

Tue, 12 Dec 2023 12:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will also attend the swearing-in ceremony of Vishnudev Sai
पीएम मोदी और विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 दिसंबर को होगा। राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। वहीं सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता, नेता समेत विधायक भी मौजूद है| इसके साथ ही रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद हैं। वे सभी तैयारियों का जाएजा ले रहे हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है। मंत्रिमंडल को लेकर मंथन चल रहा है। इसका इंतजार प्रदेश की जनता को भी है, हालांकि मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर मंथन जारी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

इस इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रायपुर पंडरी स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद साय नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का आमंत्रण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed