{"_id":"6809e2f5a0d10241c405c76d","slug":"people-are-angry-over-pahalgam-attack-demand-for-strict-action-against-terrorism-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Attack: पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश... महंत रोहित शास्त्री भड़के, आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Attack: पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश... महंत रोहित शास्त्री भड़के, आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
Thu, 24 Apr 2025 12:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:36 PM IST
सार
श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने इस हमले को न केवल मानवीय मूल्यों का घोर अपमान बताया, बल्कि इसे राष्ट्र की अखंडता और शांति पर सीधा प्रहार करार दिया।
विज्ञापन
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले को लेकर देशभर के लोगों में उबाल है। इस घटना को लेकर लोग में खासा आक्रोश है। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, रायपुर (ठठर), बनतालाब इस आतंकी हमले की कठोरतम शब्दों में निंदा की। साथ ही इस कायरतापूर्ण कृत्य में जिन निर्दोष नागरिकों ने अपने प्राण गंवाए, उन सभी को ट्रस्ट की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने इस हमले को न केवल मानवीय मूल्यों का घोर अपमान बताया, बल्कि इसे राष्ट्र की अखंडता और शांति पर सीधा प्रहार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला हमारे धैर्य, सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता को चुनौती देने वाला गंभीर षड्यंत्र है। निर्दोषों पर गोली चलाना किसी भी सभ्य समाज में अकल्पनीय और अक्षम्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से यह मांग करते हैं कि इस वीभत्स हमले में शामिल आतंकियों के विरुद्ध त्वरित, कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाए। हम अपने वीर सुरक्षा बलों से भी आग्रह करते हैं कि वे इस आतंकी घटना में संलिप्त दोषियों को मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हमारा ट्रस्ट सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के समर्थन में खड़ा रहा है और रहेगा। इस संकट की घड़ी में हम समस्त राष्ट्रप्रेमियों से अपील करते हैं कि वे एकजुट होकर राष्ट्रीय संकल्प को और अधिक दृढ बनाएं तथा आतंकवाद के विरुद्ध जनचेतना को सशक्त करें।