Chhattisgarh Panchayat Elections Voting Live: अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की कतार
{"_id":"67ba9b3e0aa4244cd30866aa","slug":"panchayat-elections-voting-live-voting-for-the-third-and-last-phase-of-panchayat-elections-in-chhattisgarh-2025-02-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Panchayat Elections Voting Live: अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 23 Feb 2025 05:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:35 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के 50 ब्लॉक में मतदान हो रहा है। जो सुबह सात बजे से शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मतदान को लेकर सुरक्षा के पूरे इंताजम किए गए हैं।
विज्ञापन
बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:13 PM, 23-Feb-2025
एक बजे तक 39.88 प्रतिशत मतदान
बीजापुर में एक बजे तक भैरमगढ़ जनपद क्षेत्र में 39.88 प्रतिशत मतदान02:02 PM, 23-Feb-2025
89 साल के बुजुर्ग हूंगा लेकाम ने किया मतदान
बुजुर्ग ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
01:44 PM, 23-Feb-2025
दुर्ग में धमधा ब्लॉक में 1 बजे तक 55.14 प्रतिशत मतदान
दुर्ग में धमधा ब्लॉक में 1 बजे तक 55.14 प्रतिशत मतदान, धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायतों में मतदान, 51.88 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने किया वोट। 58.43 फीसदी महिला मतदाताओं ने किया वोट।12:54 PM, 23-Feb-2025
मोहर लगा मिला जनपद सदस्य का बेलेट पेपर
मोहर लगा मिला बैलेट पेपर
- फोटो : अमर उजाला
12:52 PM, 23-Feb-2025
बीजापुर में 25.16 प्रतिशत मतदान
बीजापुर में 11 बजे तक भैरमगढ़ जनपद क्षेत्र में 25.16 प्रतिशत मतदान12:49 PM, 23-Feb-2025
11 बजे तक 36.11 प्रतिशत मतदान
दुर्ग में धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायत में मतदान जारी सुबह 11 बजे तक 36.11 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 23-Feb-2025
खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में भी मतदान
खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पूर्वती में ग्रामीण बेखौफ मतदान कर रहे हैं।
10:59 AM, 23-Feb-2025
मतदान के बाद अधिकारियों ने सेल्फी ली
महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। कलेक्टर, सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम ने लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद अधिकारियों ने सेल्फी ली। मतदाताओं से वोट करने की अपील की। कलेक्टर विनय कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुल 12 .58% मतदान हुआ।
10:55 AM, 23-Feb-2025
बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में मतदाताओं में उत्साह
बीजापुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रही है। युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाता तक हर कोई मतदान के लिए पहुंच रहा है। बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में मतदाता बूथों पर लाइन में लगे हैं। सुबह 9 बजे तक 10% मतदान हुआ है।
10:19 AM, 23-Feb-2025