फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Padma Shri Anuj Sharma, and many more join BJP in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा BJP में शामिल: पद्मश्री राधे श्याम बारले और रिटायर्ड IAS त्यागी ने भी ली सदस्यता

Thu, 01 Jun 2023 01:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Jun 2023 01:33 PM IST
सार

एक्टर अनुज शर्मा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा मौर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार धुर्व, निर्दलीय पार्षद अमर बसंल, हाईकोर्ट पूर्व एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

विज्ञापन
Padma Shri Anuj Sharma, and many more join BJP in chhattisgarh
छालीवुड एक्टर अनुज शर्मा सहित तमाम लोग भाजपा में शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा, पदमश्री राधे श्याम बारले और रिटायर्ड IAS राजपाल सिंह त्यागी, लोक कलाकार कुलेश्वर ताम्रकर सहित 300 हस्तियों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन




एक्टर अनुज शर्मा के साथ ही भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, फिल्म कलाकार, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा मौर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार ध्रुव, रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बसंल, हाईकेोर्ट के पूर्व एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, छात्र नेता बीजेपी में हुए शामिल
इसके साथ ही इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और कई कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी बीेजपी में प्रवेश किया है। प्रदेश के 300 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी कलाकार, समाजसेवी, व्यापारी और किसानों ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं का मैं स्वागत करता हूं। यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज पद्मश्री से विभूषित लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनमें अनुज शर्मा और राधेश्याम बारले अपनी कला से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे विद्वान और पद्मश्री लोगों का पार्टी में स्वागत है। 




उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की दशा और दिशा को खराब की है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने का काम करेंगे। आप सभी के आने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। आप सबको एक बार दोबारा बधाई। 



कौन हैं अनुज शर्मा
अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड के सुपरस्टार और पद्मश्री से सम्मानित हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्म सुपरस्टार अनुज शर्मा ने लगभग 23 साल तक छालीवुड में अभिनय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिल्म में अभियन करने के साथ ही उन्होंने संगीत के क्षेत्र में भी महारथ हासिल की है। उनका आरुग बैंड काफी फेमस है। इसके जरिए वो छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत, बोली, भाषा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम करते रहते हैं।



उम्दा और बेहतर अभिनेता के साथ ही वे एक शानदार गायक भी हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी उनकी लोकप्रियता को भुनाने की पूरी तैयारी में है। उनकी सुपर-डुपर फिल्मों में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही मोर छंइहा भुंईया हैं। इस फिल्म ने ही अनुज शर्मा को पहचान दिलाई और वो रातो-रात सुपरस्टार बन गए। यह फिल्म छॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर छा गई। लोगों ने इसे काफी पसंद किया।




भोजपुरी फिल्मों में भी किया अभिनय 
इस फिल्म ने प्रदेश में 'शोले' और 'जय संतोषी मां' जैसी फिल्मों के रिकार्ड तोड़े और आज तक इस फिल्म की डिमांड है। फेमस निर्देशक सतीश कौशिक ने इस फिल्म का सिक्वल बनाने वाले थे। इतन ही नहीं अनुज शर्मा ने भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है। उनकी सफल फिल्मों में प्रेम के बंधना, मेहनत की फसल, बैझड़ हीरो नंबर वन, मोर मन के मीत, महूं दीवाना, तहूं दीवानी, मोर यार सुरपस्टार, राजा छत्तीसगढ़िया, मया, मोर संग चलव, रंग रसिया, रंगोबती आदि सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत, संस्कृति और भाषा में योगदान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया।



स्वच्छ भारत अभियान में उन्हें प्रदेश के नौ रत्नों में शामिल किया गया है। अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वो राजनीति और फिल्म दोनों साथ-साथ करेंगे। साल 2008 के चुनाव के दौरान भी भाजपा में शामिल होने की खबरें आईं थी। अनुज भाटापारा के मूल निवासी हैं। अटकलें हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed