{"_id":"69b90a497fd23a976f0b6f2a","slug":"old-rivalry-takes-dangerous-turn-in-raipur-public-knife-attack-panic-in-the-area-four-accused-arrested-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में पुरानी दुश्मनी ने लिया खतरनाक रूप: सरेआम चाकू से हमला, इलाके में मचा हड़कंप, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में पुरानी दुश्मनी ने लिया खतरनाक रूप: सरेआम चाकू से हमला, इलाके में मचा हड़कंप, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Mar 2026 04:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:02 PM IST
सार
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब पार बीटीएस चौक के पास आरोपियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब पार बीटीएस चौक के पास आरोपियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे आरोपियों ने मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर रवि रक्सेल, हर्ष, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद मरही माता मंदिर के पास कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया, वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने तलवार लहराकर माहौल को और तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।