फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Naveen Jaiswal in Kabirdham, former MLA Ashish Chhabra in Bemetara became the new district president

Chhattisgarh Congress: कबीरधाम में नवीन जायसवाल, बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बने नए जिला अध्यक्ष

Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/बेमेतरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaiswal in Kabirdham, former MLA Ashish Chhabra in Bemetara became the new district president
नवीन जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें कबीरधाम जिले से नवीन जायसवाल तो बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


कबीरधाम जिले के लिए नियुक्त नवीन जायसवाल पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले है। पूर्व में वे पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है। वे पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी भी माने जाते हैं। इसी प्रकार बेमेतरा में आशीष छाबड़ा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, ये पूर्व में बेमेतरा के विधायक भी रह चुके है।
विज्ञापन


हालांकि, बीते विधानसभा चुनाव में फिर से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू से हार गए। वर्तमान समय में आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। ये पूर्व सीएम भूपेश बघेल व पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नियुक्ति पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेता हूं।


इसी प्रकार कबीरधाम जिले से नियुक्त नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की मूल विचारधारा को जन–जन तक पहुंचाते हुए, आम लोगों के अधिकारों और उम्मीदों की लड़ाई को और सशक्त करेंगे। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को साथ में लेकर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed