फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Motorcycle riding couple dies in collision between Hyva and bike in Raipur

रायपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार दंपती की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Dec 2024 09:26 PM IST
सार

दंपती अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे। वह ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। दोनों बाइक से गौरभाट जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Motorcycle riding couple dies in collision between Hyva and bike in Raipur
दंपती को टक्कर देने वाला वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रायपुर के आरंग के ग्राम भलेरा में रेत से भरे हाइवा और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। घटना आरंग थाने क्षेत्र की है। आरंग पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन को भी जब्त किया है।

विज्ञापन


मृतक दंपती अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम कोपेडीह निवासी 50 वर्षीय बनवाली साहू 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी साहू के साथ ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। दोनों बाइक से गौरभाट जा रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान सियार माता मंदिर के पास गौरभाट की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे हाइवा वाहन संख्या CG 04 JD 5397 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक बनवाली की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी लक्ष्मी साहू ने आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed