फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Many local trains canceled in Chhattisgarh from 16 to 23 August

Chhattisgarh: आज से 23 अगस्त तक कई लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Wed, 16 Aug 2023 10:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Aug 2023 10:13 AM IST
सार

अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। लोकल ट्रेन में यात्रा करने से पहले ये खबर पढ़ लें। क्योंकि आज 16 से 23 अगस्त तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन
Many local trains canceled in Chhattisgarh from 16 to 23 August
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। लोकल ट्रेन में यात्रा करने से पहले ये खबर पढ़ लें। क्योंकि आज 16 से 23 अगस्त तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के अचानक से रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई स्टेशनों में ट्रेनों के रफ्तार बढ़ाने के लिए सुरक्षा संबंधी सुधार और मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से रेलवे विभाग ने SECR से चलने वाली नौ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


सात दिनों तक अलग-अलग तारीख पर लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर-दुर्ग मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर आदि शामिल हैं। पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में नौकरी करने वाले, डेली अप-डाउन करने वाले, अधिकतर मध्यम वर्गीय ट्रैवल करते हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर और शहडोल से चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया और कटंगी से चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया से चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 17 से 23 अगस्त तक कटंगी से चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 17 से 23 अगस्त तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 23 अगस्त तक डोगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed