फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Mahadev App Case: FIR Lodged Against Ex-Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel News in Hindi

Mahadev App: लोकसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व सीएम और 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 02:14 PM IST
आकाश दुबे एएनआई,रायपुर
एएनआई,रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

Mahadev Betting App Case: समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
Mahadev App Case: FIR Lodged Against Ex-Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel News in Hindi
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव एप मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने बघेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस की एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


'भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश'

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईओडब्ल्यू और एसीबी ने मिलकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में महादेव एप के खिलाफ पुलिस की ओर से सबसे ज्यादा  कार्रवाई कराई है। इसके बाद भी पूर्व सीएम के खिलाफ महादेव मामले को लेकर एफआईआर करवाना बीजेपी का षड्यंत्र उजागर करता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर डरी और घबराई हुई है। उन्हें लगता है कि वह एक भी लोकसभा सीट जीत नहीं पाएगी। बीजेपी का यह चरित्र कोई नया नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू की और से चुनाव प्रभावित करने के लिए तमाम प्रयास किए गए । अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए नए हथकंडों को अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका जमकर मुकाबला करेगी और उसे बेनकाब करेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed