फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   LS Elections: PM Modi's attack - They want to loot your property, along with life... even after life

LS Elections : पीएम का कांग्रेस पर वार- वे आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं, जिंदगी के साथ भी... जिंदगी के बाद भी

Thu, 25 Apr 2024 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा, छत्तीसगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 03:41 AM IST
सार

सरगुजा की चुनावी रैली में मोदी ने कहा, कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वह विरासत कर लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कर वसूलेगी। आप अपनी मेहनत से जो संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस सरकार का पंजा उसे छीन लेगा।

विज्ञापन
LS Elections: PM Modi's attack - They want to loot your property, along with life... even after life
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की मंशा आपकी कमाई संपत्ति लूटने की है। कांग्रेस चाहती है कि मेहनत से आप जो संपत्ति जुटाएं, वह आपके बच्चों को न मिले। 

विज्ञापन


सरगुजा की चुनावी रैली में मोदी ने कहा, कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मध्य वर्ग पर और ज्यादा कर लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वह विरासत कर लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कर वसूलेगी। आप अपनी मेहनत से जो संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस सरकार का पंजा उसे छीन लेगा।
विज्ञापन


यानी कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा कर से मारेगी और जब आप नहीं होंगे तो आपके परिवार पर विरासत कर का बोझ लाद देगी। मोदी ने कहा, जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति माना और इसे अपने बच्चों को सौंप दिया, वे अब नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को सौंपें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को पैतृक संपत्ति माना...बच्चों को सौंप दी
जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी को पैतृक संपत्ति माना और उसे अपने बच्चों को सौंप दी। वे अब नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को सौंपें। कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगा।

मूल्यों से लेकर संस्कृति तक हमारा देश उपभोक्तावादी नहीं है। हम संचय, संवर्धन व संरक्षण में विश्वास करते हैं। लोग श्रम करते हैं, जरूरतों के अनुसार खर्च करते हैं। कांग्रेस भारत के मूलभूत मूल्यों व संस्कृति पर जोरदार हमला करने जा रही है।
-नरेंद्र मोदी

कांग्रेस ने कहा, बयान से कोई लेना-देना नहीं 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश में संविधान है, कांग्रेस का विरासत कर कानून लाने का कोई इरादा नहीं है। वे सिर्फ वोट के लिए यह सब कह रहे हैं। वहीं, पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, पित्रोदा उन मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से राय रखते हैं, जिनके बारे में वे दृढ़ता से महसूस करते हैं। अमेरिका के विरासत कर वाला बयान उनका निजी विचार है और इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।  


फिर उजागर हुई कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पित्रोदा के बयान से कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति फिर उजागर हो गई। सैम ने बहुसंख्यकों की संपत्ति जब्त करने और इसे अल्पसंख्यकों में बांटने के पार्टी के इरादे की पुष्टि की है। इससे  सिद्ध होता है कि गरीबों, दलितों, युवाओं, जनजातियों व पिछड़े वर्ग का सबलीकरण कभी कांग्रेस के एजेंडे में नहीं था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed