फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Lok Sabha polls: PM Modi to address rally in Chhattisgarh Bastar

लोकसभा चुनाव : पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे, बस्तर से होगा विजय संकल्प शंखनाद

Mon, 08 Apr 2024 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 06:47 AM IST
सार

वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री की विजय संकल्प शंखनाद महारैली हमारे बस्तर की धरती से शुरू हो रही है। वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha polls: PM Modi to address rally in Chhattisgarh Bastar
PM Modi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद रैली की शुरुआत करेंगे जो बस्तर में हो रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वन मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की विजय संकल्प शंखनाद महारैली हमारे बस्तर की धरती से शुरू हो रही है। वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतेगी। भाजपा ने पहले ही 400 का लक्ष्य तय कर लिया है और उस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विशु देव साय के साथ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्रों में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

छत्तीसगढ़ में मजबूत पकड़ रखने वाली भाजपा ने 2019 लोकसभा में 9 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) केवल 2 सीटों तक सीमित रही। 2014 के चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed