लोहारीडीह कांड : कबीरधाम एएसपी विकास कुमार सस्पेंड, आरोपी की जेल में मौत का मामला
आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को कल देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है।
दरअसल, बीते रविवार को लोहारीडीह गांव में हुए हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की बुधवार को कवर्धा के जेल में संदिग्ध मौत हो गई थी। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल में रखा गया था। आरोपी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आने से पहले इसकी मौत हो गई थी। मृतक का नाम प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह है। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
इस मामले को लेकर बुधवार को पूरे दिन जिले में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। कांग्रेस व साहू समाज ने जांच की मांग की थी। मामले को शांत करने के लिए आनन फानन में देर रात खुद डिप्टी सीएम विजय शर्मा को कवर्धा आना पड़ा। उनके साथ रायपुर से पूरी की पूरी होम मिनिस्ट्री की टीम आई थी। देर रात तक चली मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एएसपी विकास कुमार को सस्पेंड करने की घोषणा की।
अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव पहुंच गए हैं। वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

'पुलिस की ऐसी बर्बरता छत्तीसगढ़ में कभी सुनी नहीं गई'
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 'ये आंसू ह्रदय को झकझोर दे रहे हैं...पुलिस की ऐसी बर्बरता छत्तीसगढ़ में कभी सुनी नहीं गई। प्रशांत साहू को पीट-पीट कर मार दिया, उसकी माता जी के शरीर में भी चोट के निशान होने की बात पता चली है। पुलिस की प्रताड़ना के चलते वे चल नहीं पा रही हैं। खून की उल्टियां कर रही हैं, लेकिन फिर भी उनसे कारागृह में काम करवाया जा रहा है।'
ये आँसू ह्रदय को झकझोर दे रहे हैं....पुलिस की ऐसी बर्बरता छत्तीसगढ़ में कभी सुनी नहीं गई।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 19, 2024
प्रशांत साहू को पीट-पीट कर मार दिया, उसकी माता जी के शरीर में भी चोट के निशान होने की बात पता चली है, पुलिस की प्रताड़ना के चलते वे चल नहीं पा रही हैं, खून की उल्टियां कर रही हैं लेकिन फिर… pic.twitter.com/Zw6Mp4F2BT