{"_id":"69fc33307de8de63db0d954d","slug":"ipl-double-thrills-in-raipur-matches-on-may-10th-and-13th-chief-secretary-oversees-preparations-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश
Thu, 07 May 2026 12:07 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 May 2026 12:07 PM IST
सार
बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने ली उच्चस्तरीय बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
सुरक्षा और ट्रैफिक पर फोकस
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों के रायपुर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस विभाग को विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था पुलिस, NRDA और BCCI की संयुक्त टीम संभालेगी।
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी
फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए अलग इमरजेंसी रूट बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंच सके। आयोजन की निगरानी के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष कार्यकारिणी भी बनाई गई है।
दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
स्टेडियम में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। बिजली विभाग को निर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने और PHE विभाग को पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव देने के लिए सभी जरूरी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

- 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
- 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स