फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Income Tax Department raids in Raipur and Bhilai at chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड: रायपुर, दुर्ग-भिलाई में कई बड़े कारोबारियों के यहां छापेमारी, मचा हड़कंप

Fri, 06 Jan 2023 09:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jan 2023 09:04 AM IST
सार

आईटी के 200 से 300 अधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं, जिन्होंने बंसल ग्रुप सहित अन्य लोगों के घर में दबिश दी है। आयकर की टीम कल ही रायपुर आ गई थी।

विज्ञापन
Income Tax Department raids in Raipur and Bhilai at chhattisgarh
आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ में आयकर विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह से बड़ी छापेमारी की है। इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग की टीम राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह पांच बजे से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। फिलहाल, विभाग की कार्रवाई जारी है। रायपुर के शैलेंद्र नगर, रामसागर पारा, देवेंद्र नगर और चौबे कॉलोनी रायपुर में छापेमारी की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आयुक्त आयकर विभाग की इस रेड में बिल्डर ट्रांसपोर्टरों और बड़े सप्लायर भी शामिल हैं। सभी के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। आईटी कि इस रेड में मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट बिल्डर और छत्तीसगढ़ के बड़े सप्लायर को टारगेट में रखकर छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के हीरापुर में आर.के.रोडवेज, बंसल ग्रुप (जगदीप बंसल), बिप्लव बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, स्वास्तिक ग्रुप (नरेंद्र अग्रवाल), सहेली ज्वैलर्स भिलाई और आरके रोडवेज (आशीष अग्रवाल) राकेश अग्रवाल के घर में छापेमारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों की जानकारी खंगाल रही टीम
दुर्ग भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर आयकर की टीमों ने दी दबिश दी है। लगातार दस्तावेजों की जानकारी ली जा रही है। इस कार्रवाई  में 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारी 70 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। रायपुर और भिलाई में कई बड़े कारोबारियों के यहां टीम ने छापेमारी की है। टीम के 200 से 300 अधिकारी गुरुवार को ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके थे।

कई ट्रांसपोर्टरों और बिल्डर्स पर छापा
भिलाई में आयकर विभाग की टीम ने फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकाने पर छापेमारी की है। दुर्ग के महावीर नगर में आयकर के अधिकारियों ने दबिश दी है। कर चोरी के सूचना पर आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची है। कई ट्रांसपोर्टरों और बिल्डर्स सहित फाइनेंस से जुड़े लोगों पर आयकर ने शिकंजा कसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed