फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Heavy police force has been deployed in Dutkaiya village after a clash between two groups.

CG: गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM IST
सार

Rajim Gariyaband Violence: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Heavy police force has been deployed in Dutkaiya village after a clash between two groups.
ग्रॉफिक्स:अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Rajim Gariyaband Violence: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने हिंसा भड़काने वाले तीन आरोपियों को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। मामले में राजिम थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की शिनाख्ती की जा रही है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सुरक्षा को लेकर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एसपी और आईजी मौके पर पहुंचे हुए हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन



बताया जाता है कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करन के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। भीड़ ने घर-कार में आगजनी और घरों में घुसकर लोगों से मारपीट की। सबसे पहले हमलावरों ने रास्ते से गुजर रहे युवकों पर पर हमला किया। सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया। इतना ही नहीं राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव, परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दूसरे गुट ने घरों और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस के साथ जमकर पथराव किया। स्थिति नियंत्रण करने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। बिगड़ती स्थिति को देखकर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ खान को जेल भेज दिया है। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। इसके बाद वह इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 


आरोपियों ने चार घंटे तक गांव के तीन लोगों को करीब चार घंटे तक पीटा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान घर के अंदर मौजूद कुछ लोग भीड़ पर मिर्ची पाउडर फेंके। इससे लोग और भड़क गये। एक  आरोपी के घर को आग लगा दी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के  करीब 12 मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें करीब पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं छह नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।






भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। कई घरों के बाहर पुलिस पूरी रात पहरेदारी की ताकि कोई घर से बाहर न निकल सके। साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। दमकल वाहन मौजूद हैं।





साहू समाज और बजरंग दल आक्रोशित
हिंसा की सूचना पर साहू समाज और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गये। साहू समाज अध्यक्ष परमेश साहू और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिवलिंग तोड़फोड़ मामले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और अब उसने जानलेवा हमला किया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।






एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वो भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





आगजनी और तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल, स्थिति सामान्य है।






अब तक तीन गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की शिनाख्ती की जा रही है। 



गरियाबंद हिंसा को बयां करती ये तस्वीरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed