फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Gaon Chalo Campaign: BJP workers visit 20 thousand villages of Chhattisgarh, stay on 24-hour

गांव चलो अभियान: छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में पहुंचेंगे बीजेपी कार्यकर्ता, रहेंगे 24 घंटे के प्रवास पर

Tue, 06 Feb 2024 10:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 10:14 PM IST
सार

Gaon Chalo Campaign IN CG: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के गांव चलो अभियान का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 फरवरी को कर चुके हैं। अब 7 से 11 फरवरी तक पार्टी गांव चलो अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन
Gaon Chalo Campaign: BJP workers visit 20 thousand villages of Chhattisgarh, stay on 24-hour
गांव चलो अभियान का पोस्टर लॉन्च करते बीजेपी पदाधिका्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Gaon Chalo Campaign IN CG: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के गांव चलो अभियान का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 फरवरी को कर चुके हैं। अब 7 से 11 फरवरी तक पार्टी गांव चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। कुल 24 घंटे के प्रवास पर पार्टी के नेता रहेंगे।  

विज्ञापन


गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव रायपुर ग्रामीण में और अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल जांजगीर में 24 घंटे प्रवास पर पर रहेंगे। अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आज पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि अभियान के लिए जिले में एक संयोजक एवं दो सह-संयोजक बनाए गए हैं। मंडल स्तर में एक संयोजक एवं एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान में शामिल होगा देशभर के लगभग 7 लाख गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करेगा। अभियान का मुख्य विषय है कि गांव में जो समस्याएं हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानेंगे। आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही पार्टी की जो गतिविधियां हैं। बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार, वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजननाओं को गिनाएंगी बीजेपी
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है। सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास के लिए जाने की तैयारी किया गया। उन्होंने कहा कि गांव की वस्तुस्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है। भाजपा की नवगठित छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने अपने घोषणाओं बहुत ही कम अवधि में उसको क्रियान्वयन करके साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है। भाजपा ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों में पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं। 

देश के 7 लाख गांवों तक जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता
गांव चलो अभियान की प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक गोमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा ही सुनियोजित निर्णय है। “गांव चलो अभियान“ महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें एक दिन का प्रवास होगा। 7 फरवरी से लेकर के 11 फरवरी तक मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, सभी निवार्चित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सभी मिलकर के गांव में 24 घंटे प्रवास करेंगे। केंद्र सरकार देश के 7 लाख गांवों पर जायेंगे। जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में 24 घंटा अपना निवास करेगी और भाजपा की गरीब कल्याण योजना केंद्र या राज्य सरकार का हो उसको पहुंचने का काम करेगी। भाजपा अलग-अलग लोगों के साथ बैठ कर बातचीत कर विचार भी करेगी। महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों सभी वर्गों के साथ मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता और नेता 24 घंटा अपना समय देंगे और प्रवास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है और इसी उत्साह को यथावत रखने के लिए यह काम करेंगे। 

महिलाओं के आगे बढ़ने पर कांग्रेस को तकलीफ हो रही है: संजय श्रीवास्तव
बीजेपी के वादे के अनुरूप महतारी वंदन योजना के लिए राशि जारी करने की तैयारी भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट भी पेश हो चुका है। इस मामले में कांग्रेस पर तंज कसते हुए बीजेपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान स्वरूप जो राशि मिलेगी, उससे महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। उनके पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी रही है। महिलाओं का अपमान करने में कांग्रेस कभी पीछे नहीं रही।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 प्रतिमाह देने का वादा किया जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस तरह की कोई भी योजना नहीं थी। भाजपा के घोषणा पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी ने आनन-फानन में महिलाओं को राशि जारी करने की योजना रखी और भाजपा से ज्यादा राशि देने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी की योजना में ज्यादा राशि रखने के बाद भी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया, क्योंकि महिलाओं को भरोसा है कि भाजपा महिलाओं के लिए जो जो घोषणाएं करती है उन्हें पूरा भी करती है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह मिलने जा रहा है, इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई भी दी है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल पहले अपने जन घोषणा पत्र में महिलाओं के साथ धोखा करते हुए कहा था कि वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करेगी। गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी करने की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी करने के बजाय शराब को अवैध आय का जरिया बनाकर अपनी तिजोरियां भरने का काम किया। महिलाओं के साथ किए वादे को कांग्रेस पार्टी ने पूरा नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया, इसके कई उदारण है जैसे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पीए ने अपनी ही पार्टी की युवा नेत्री (अर्चना गौतम) के साथ बदतमीजी की। इस पर प्रियंका गांधी ने कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। यह कांग्रेस का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed