{"_id":"68f3276848116943a3066282","slug":"former-chief-minister-bhupesh-baghel-expressed-happiness-over-the-naxalite-surrender-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली सरेंडर पर जताई खुशी, सुरक्षाबलों और सरकार को दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली सरेंडर पर जताई खुशी, सुरक्षाबलों और सरकार को दी शुभकामनाएं
Sat, 18 Oct 2025 11:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:06 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों 210 नक्सलियों के सरेंडर करने पर खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने भाजपा सरकार और सुरक्षाबलों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम बघेल ने कहा, 'छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के कारण दशकों तक दंश झेला है। हमने बड़ी संख्या में जवानों, आदिवासियों और कांग्रेस पार्टी ने तो अपने शीर्ष नेतृत्व को खोया है। प्रदेश में डेढ़ दशक रही भाजपा की सरकार माओवाद के विरुद्ध लड़ाई को लेकर इच्छाशून्य रही थी, इसका बयान तो सुरक्षा सलाहकार केपीएस गिल साहब ने ही किया था। साल 2018 में हमारी सरकार आने के बाद पहली बार नक्सल उन्मूलन नीति बनाई गई, बड़ी संख्या में कैंप खोले गए, सड़कें बनी, स्कूल की घंटियां गूंजीं और हमने नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें चुनौती दी।'
विज्ञापन
बघेल ने आगे कहा, 'केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस लड़ाई में सहयोग रहा और हमने इसे देश की साझा चुनौती के तौर पर लिया। मुझे आज खुशी है कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ प्रदेश सरकार पहले की तरह हमारी विश्वास-विकास-सुरक्षा की नीति को सूत्र बनाकर आगे बढ़ी है। आज बस्तर में नक्सलियों के बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण से हम सबको संतोष है कि देश की यह लड़ाई जल्द खात्मे की ओर बढ़ेगी। हम सब मिलकर जीतेंगे।सरकार और सुरक्षाबलों को बधाई।'
विज्ञापन