फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Final result of CGPSC 2023 exam released

CGPSC 2023 Result: रविशंकर बने टॉपर, टॉप 10 में 6 पुरुष और 4 महिला; मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को दी बधाई

Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
सार

साल 2023 में कुल 242 पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई थी। 730 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था। टॉप 10 लिस्ट में इस बार पुरुष अभ्यर्थियों  का दबदबा है।

विज्ञापन
Final result of CGPSC 2023 exam released
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीजीपीएससी 2023 एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टॉप 10 लिस्ट में रविशंकर वर्मा ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। साल 2023 में कुल 242 पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई थी। 730 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था। टॉप 10 लिस्ट में इस बार पुरुष अभ्यर्थियों  का दबदबा है। टॉप 10 लिस्ट में 6 पुरुष और 4 महिला शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह हैं टॉप 10 अभ्यर्थी 
रविशंकर वर्मा 
मृण्मई शुक्ला
आस्था शर्मा 
किरण राजपूत 
नंदिनी 
सोनल यादव
दिव्यांश सिंह चौहान 
शशांक कुमार
पुनीतराम 
उत्तम कुमार


मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 में चयनित युवाओं को दी बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'प्रिय युवा साथियों, छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 के सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कठिन परिश्रम व दृढ़ निश्चय ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह सफलता आपके व्यक्तिगत प्रयासों के साथ परिवार, शिक्षकों व समर्पित मार्गदर्शन का फल है। यह केवल आपके लिए एक नया अध्याय है, बल्कि राज्य की सेवा में कार्यरत होकर आप अपने प्रदेश की विकास यात्रा में योगदान देंगे। यह अवसर न केवल आपके लिए एक गर्व का विषय है, बल्कि आपके कार्यों से प्रदेश के नागरिकों का जीवन भी बेहतर होगा। आप जैसे समर्पित युवा प्रदेश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुनः आप सभी को बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed