{"_id":"65b2b5fea76459c6ee016683","slug":"dhamtari-14-kg-ganja-found-in-car-during-checking-three-carrying-it-arrested-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari : चेकिंग के दौरान कार से मिला 14 किलो गांजा, लेकर जाने वाले तीनों गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari : चेकिंग के दौरान कार से मिला 14 किलो गांजा, लेकर जाने वाले तीनों गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा
Fri, 26 Jan 2024 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:57 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 किलो 20 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है, कार से बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में बोराई पुलिस को चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 किलो 20 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है, कार से बरामद किया है।
विज्ञापन
बताया गया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना बोराई बेरियर नाके में उड़ीसा की ओर से आती हुई एक बोलेरो कार MP-18, BB-1981 को संदेह के आधार पर चेक किया। कार में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गई और वाहन की तलाशी ली गई।चेक करने पर कार से एक काले बैग में 14 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नागेंद सिह और दीपचंन्द चर्मकार बताया। दोनों का निवास जिला शहडोल एवं विजय कुमार मिश्रा निवास जिला सतना का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन