फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   contractor killed in dispute over transaction in raipur

Raipur: ठेकेदार की रॉड मारकर हत्या, लेन-देन के विवाद में साथी मजदूर ने ही ले ली जान

Thu, 09 Feb 2023 08:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 08:10 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोमन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। ठेकेदार के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
contractor killed in dispute over transaction in raipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी वारदात की खबर आ रही है जहां देर रात  एक आरोपी ने ठेकेदार के सर पर रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की टीम घटनाथल पर पहुंच गई है और इसकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रमेश मुर्मी उर्फ बालाजी (37) महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला था और रायपुर में ठेकेदारी करता था। बुधवार रात उसी के साथ काम करने वाले मजदूर रोमन लाल कान्नौजे से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद रोमन ने लोहे की रॉड से रमेश के सिर पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी रोमन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी के चलते रोमन ने रमेश की जान ले ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ठेकेदार के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed