फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Congress Mission 2024 Rahul Gandhi Nyaya Yatra will pass through seven districts of Chhattisgarh next month

Raipur: कांग्रेस का 'मिशन 2024', अगले महीने छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Fri, 05 Jan 2024 01:58 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी।

विज्ञापन
Congress Mission 2024 Rahul Gandhi Nyaya Yatra will pass through seven districts of Chhattisgarh next month
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी-फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है और अगले महीने छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरेगी।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। पार्टी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले योजनाबद्ध यह यात्रा लगभग 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

विज्ञापन

 

धनंजय ठाकुर ने कहा कि यात्रा 16-17 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है और यह पांच दिनों में राज्य के सात जिलों को कवर करेगी, जहां आदिवासियों की आबादी लगभग 32 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पार्टी देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी  'सत्याग्रह' को जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए एक मजबूत हथियार मानती है और 'भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा' आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा और परिवर्तनकारी सत्याग्रह साबित होगी'।

विज्ञापन


 राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार यह यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी क्योंकि राज्य में हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीतकर भाजपा सत्ता में लौट आई, जबकि कांग्रेस 2018 की 68 सीटों से कम होकर 35 सीटों पर विजयी हुई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीति के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जितनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी बाकी सीटें बस्तर और कोरबा कांग्रेस के खाते में गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed