फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Congress leader Sushil Anand Shukla made allegations against BJP and PM awas yojna

कांग्रेस ने भाजपा से पूछे दस सवाल:  सुशील आनंद बोले- BJP भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करना चाहती थी

Thu, 16 Mar 2023 12:38 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

रायपुर में विधानसभा में हंगामे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। इसके साथ ही भाजपा से प्रधानमंत्री आवास पर दस सवालों का जवाब मांगा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Congress leader Sushil Anand Shukla made allegations against BJP and PM awas yojna
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा और पीएम आवास पर लगाए आरोप। - फोटो : संवाद

विस्तार

रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन हर राजनैतिक दल का अधिकार है। लेकिन आंदोलन की मर्यादा और सीमा होती है। भाजपा भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करना चाहती थी। विधानसभा के घेराव का तात्पर्य यह नहीं होता है कि आप विधानसभा में कब्जा करने जा रहे हैं। प्रजातंत्र में विधानसभा में कब्जा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। जनता राजनैतिक दल को चुनाव में मतदान करके यह अधिकार देती है। भाजपाई जिस उग्रता और उद्दंडता से विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे पुलिस वालो से मारपीट पर उतारू थे यह व्यवहार लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करने की कोशिश भाजपा का फांसीवादी और अतिवादी चरित्र है। अपने आंदोलन की असफलता को छुपाने के लिये भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को उकसाने का भरपूर प्रयास किया। पुलिस की ओर से  लगाये गये बेरिकेट्स को तोड़ा, पुलिस वालों, सुरक्षा बलों के जवानो से अभद्रता की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने आंदोलन को हिंसक बनाना चाहते थे। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने अपना धैर्य नहीं खोया और अप्रिय स्थिति बनने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास पर कांग्रेस ने पूछे दस सवाल

प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा के फैलाये जा रहे भ्रम और झूठ का पर्दाफाश करने के लिये कांग्रेस ने भाजपा से दस सवाल पूछे हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने यह प्रश्न पूछे हैं।


इन दस सवालों के मांगे जवाब

1. भाजपा बतायें 16 लाख पीएम आवास की हितग्राही के आंकड़े कहां से आये?
2. 2011 के बाद से देश में आम जनगणना नहीं हुई है। भाजपाई बतायें कि जनगणना और छत्तीसगढ़ में आगामी 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो रहे सर्वे के पक्ष में है या खिलाफ?
3. जब भाजपा 2011 एवं 2016 की सर्वे सूची में 16 लाख हितग्राही का दावा कर रही है तो फिर रमन सरकार के दौरान शहरी एवं ग्रामीण मिलाकर मात्र 2 लाख 56 हजार मकान ही क्यों बनाए थे?
4. राज्यांश 800 करोड़ जमा कराने के बाद जब केंद्र सरकार ने पीएम आवास का आबंटन रद्द किया तो भाजपा के नेता मौन क्यों थे?
5. भाजपा यदि दावा कर रही 7 लाख हितग्राहियों के आवेदन उसने एकत्रित किया है तो उक्त आवेदन को राज्य सरकार को कब देंगे? और उक्त आवेदन को केंद्र में स्वीकृत करवाकर केंद्रांश की 60 प्रतिशत राशि के लिये पहल कब करेंगे?


6. रमन सिंह ने अपने अंतिम बजट अभिभाषण 2018-19 में कुल 2 लाख 37 हजार आवास बनाने का दावा किया था। अब भाजपाई रमन राज में 7 लाख, 8 लाख, 10 लाख मकान (अलग-अलग) बनाने का तथ्यहीन दावा कर रहे है।  भाजपाई बतायें विधानसभा में रमन सिंह ने झूठ बोला था या अब भाजपाई झूठ बोल रहे है?
7. ग्रामीण और शहरी पीएम आवास को मिलाकर विगत 4 वर्षो में 13 लाख आवास बने जो रमन राज के 2 लाख 37 हजार की तुलना में 6 गुना अधिक है। फिर भी विरोध की नौटंकी क्यों? भाजपा जवाब दें।
8. रमन राज में पीएम शहरी आवास केवल 19,042 बने जो वर्तमान सरकार की तुलना में 5 गुना कम है इसके जिम्मेदार कौन है?
9. रमन सिंह के समय पीएम आवास के राज्यांश व्यय वर्तमान सरकार की तुलना में आधे से भी कम है इसके लिये रमन सिंह और उनके पूर्व मंत्री कब माफी मांगेंगे?
10. मोदी सरकार देश भर में प्रधानमंत्री आवास के कोटे में कटौती कर रही भाजपा बतायें वह प्रधानमंत्री आवास का विरोध करने कब जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed