फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Congress held a silent protest by wearing black bands in Chhattisgarh

CG: कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया मौन प्रदर्शन,कांग्रेसी बोले-BJP सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम

Tue, 03 Sep 2024 07:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर, बीजापुर, बिलासपुर, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर, बीजापुर, बिलासपुर, कोंडागांव Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Sep 2024 07:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर रायपुर में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रदेश में लगातार दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Congress held a silent protest by wearing black bands in Chhattisgarh
कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया मौन प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर रायपुर में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रदेश में लगातार दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है। दूसरी ओर प्रदेश के अन्य जिलों में भी कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय बीजापुर में मंगलवार को कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय प्रर्दशन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध और 600 से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। लेकिन भाजपा सरकार मौन है। प्रदेश की माता बहनों और बेटियों को सुरक्षा देने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल है। प्रदर्शन के बाद बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार माता बहनों व बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व माता बहनों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी यदि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं करती है तो आगामी दिनों में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी ओर भोपालपटनम में युवा कांग्रेसियों ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार प्रदेश में बदले की भावना से काम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तार कर रही है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ मौन धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जताई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। दीवान ने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है और सरकार को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांति बनाए रखी और प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौन धरना के दौरान कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं होता, तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।

बिलासपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है । बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। यहां लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार नाम की चीज प्रदेश में नहीं है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी हुई है। सरकार माता बहनों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार आई है, तब से प्रदेश में लगातार घटनाएं घट रही हैं। सरकार अंधेरगर्दी चौपट राजा की तरह है। यहां अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है। सरकार अपने बदनामी के डर से किसी पर भी एफआईआर कर रही है। प्रदेश में सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है।


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री को मेकअप करने से फुर्सत नहीं है। पुलिस केवल वसूली मास्टर बनकर रह गई है। पुलिस थाने वसूली के थाने बन गए हैं। पुलिस को एक ही निर्देश है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी मारो। स्वास्थ्य व्यवस्था और कोटा बलौदाबाजार घटना को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान आया है। घटना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों का नर्कों टेस्ट हो। कांग्रेस के नेता घटना को लेकर नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। भाजपा सरकार के मंत्री नेता भी कराए अपना नार्को टेस्ट। बलौदाबाजार की घटना सरकार की एक सोची समझी साजिश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed