{"_id":"65fd227a873f4fbdea065d7d","slug":"congress-comment-on-cg-bjp-regarding-congress-worker-joining-in-bjp-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कांग्रेस बोली- बीजेपी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में करा रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कांग्रेस बोली- बीजेपी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में करा रहे शामिल
Fri, 22 Mar 2024 11:47 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:47 AM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पिछले दिनों बीजेपी में प्रवेश किया। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी पर तंज कसा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पिछले दिनों बीजेपी में प्रवेश किया। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर भरोसा नहीं है, इसीलिए उसे दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता भी मोदी सरकार से खुश नहीं हैं। मोदी सरकार की वादाखिलाफी, जुमालाबाजी, ड्रामेबाजी और मन की बात से हताश और परेशान हैं। भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का ढिंढोरा पीटती थी, आज उनकी हालत खस्ता है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देख रहे हैं कि कैसे दूसरे दल के लोग भाजपा में आते हैं और राज्यसभा के सदस्य बन जाते हैं। लोकसभा विधानसभा की टिकट ले लेते हैं। केंद्र सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल बन जाते हैं। वहीं बीजेपी के विचारधारा से वर्षों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मुंह ताकते रहते हैं।
विज्ञापन
बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान छू रही
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता सोशल मीडिया में भाषणों में लाख मोदी सरकार के पक्ष में कसीदे पढ़े, लेकिन सच्चाई भाजपा के कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं और देख भी रहे है कि मोदी सरकार बनने के बाद देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ गई है। अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं हुआ है। 15-15 लाख कब खाता में आएंगे, 2 करोड़ रोजगार कब मिलेगा, किसानो की आमदनी दोगुनी कब होगी? भ्रष्टाचार कब खत्म होगा? जैसे वादे पूरे नहीं हुए। खाद्य सामग्री, पुस्तक, कॉपी और दवाइयों के रेट आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन