फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM Vishnu Deo Sai reaction On resignation of Congress leader Radhika Khera

Radhika Khera: सीएम साय का कांग्रेस पर तंज, बोले- इनकी कथनी और करनी में अंतर; भाजपा की जीत पर बड़ा दावा

Mon, 06 May 2024 10:01 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 May 2024 10:01 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस की महिला नेता राधिका खेड़ा के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा। साथ ही लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का बड़ा दावा किया। 

विज्ञापन
CM Vishnu Deo Sai reaction On resignation of Congress leader Radhika Khera
सीएम विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, हमें लोगों में भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह दिख रहा है। भाजपा राज्य की 11 में से 11 सीटें जीत रही है। वहीं कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में उनके अपने ही लोगों ने उनका अपमान किया। वे 'नारी न्याय' की बात करते हैं। लेकिन उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 

विज्ञापन


राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी। तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश तक सबको इस आपत्तिजनक घटना के बारे में बताया गया, लेकिन आरोपी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हताश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। राधिका खेड़ा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अमर उजाला को विस्तृत जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed