फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai post on ropeway trolley accident at Maa Bamleshwari Temple

CG: मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटने से हादसा, CM साय ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Fri, 25 Apr 2025 04:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव/रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव/रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 04:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर आज एक हादसा हो गया। यहां रोपवे की ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई। हादसे में भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल हो गए। जिसके बाद सीएम साय ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
CM Sai post on ropeway trolley accident at Maa Bamleshwari Temple
मां बम्लेश्वरी मंदिर पर हादसे के बाद सीएम साय का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर है। जहां माता के दर्शन के लिए 1100 सीढ़ी चढ़कर जाना पड़ता है। इसके साथ ही रोपवे की भी व्यवस्था की गई है। आज भाजपा के कई नेता जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता दया सिंह, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ट्रॉली में सवार होकर ऊपर पहाड़ों पर स्थित माता के दर्शन के लिए गए थे।

विज्ञापन


वहीं नीचे आने के दौरान अंतिम छोर पर रोपवे रुकने की जगह में रोपवे अचानक गिर गया, जिससे भरत वर्मा के हाथ और अन्य जगहों पर चोट आई है। इसके साथ ही अन्य भाजपा नेता को हल्की चोट आई है। वही इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा ने बताया कि हम लोग देवी दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन


ऊपर से लौट रहे थे। नीचे एकदम नीचे पर अचानक रोपवे का डिब्बा नीचे गिर गया। जिसमें हम लोग 6 लोग बैठे थे। भरत वर्मा और अन्य लोगों को चोट लगी है। अभी डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा गया है। सबको हल्की-हल्की चोट लगी है। जिसमें एक को ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि डोंगरगढ़ में रोपवे हादसे का समाचार मिला है। रोपवे में वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत अनेक लोग सवार थे। हादसे में भरत वर्मा आंशिक रूप से घायल हुए हैं। शेष सभी कुशल हैं। भरत वर्मा के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed