Chhattisgarh News : सीएम भूपेश ने रमन सिंह पर जमकर साधा निशाना, कहा- बीजेपी चुराने लगी नारा, माथुर भी हुए असफल
सीएम ने कहा कि 30 प्रत्याशियों को जेड प्लस सिक्योरिटी दी है, जिसमें अमित जोगी भी शामिल हैं। अमित जोगी ने भी चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। यह पूरी क्रोनोलॉजी है, जोगी और रमन सिंह की दोस्ती सभी लोग जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस परेड हेलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कहे चली तो रमन सिंह की है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 15 साल रमन सिंह ने नहीं, अमन सिंह ने सरकार चलाई है। सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमन सिंह अदानी से जुड़ गए हैं और हमारे विश्व गुरु अदानी को मना नहीं कर सकते।
सीएम ने कहा कि 30 प्रत्याशियों को जेड प्लस सिक्योरिटी दी है, जिसमें अमित जोगी भी शामिल हैं। अमित जोगी ने भी चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। यह पूरी क्रोनोलॉजी है, जोगी और रमन सिंह की दोस्ती सभी लोग जानते हैं। सीएम भूपेश तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो नहीं लगाई। छत्तीसगढ़ी में नारा नहीं बनाते थे, अब नारा भी बनाने लगे हैं। अब हमारा नारा भी बीजेपी वाले चुराने लगे। ये मानसिक दिवालियापन की निशानी है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा कॉर्डर बेस पार्टी है, लेकिन कॉर्डर की सुनते नहीं, यदि सुनते तो विरोध नहीं होता। रमन सिंह ने बड़ी चालाकी से आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं। यह जीतेंगे नहीं, लेकिन आरएसएस को सक्रिय करने के लिए दिया गया है। रमन सिंह के पीछे अमन सिंह का ब्रेन है।
सीएम के कैंडी क्रश गेम खेलने पर सियासत को लेकर उन्होंने कहा कि कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध है क्या? हम तनाव में नहीं रहते हैं। भाजपा वाले चुनाव आते ही सक्रिय होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं खाना खाने के बाद थोड़ा कैंडी क्रश खेलता हूं। हम गेड़ी ,भंवरा खेलते हैं, छलांग भी लगाते हैं। मनोरंजन करना अपराध है क्या?
आज सुबह तेजस्वी सूर्या के बयान 'बीजेपी की सरकार बनाने आया हूं पर सीएम ने कहा कि कर्नाटक में बना लिए? जहां से वह आते हैं, क्या दुर्गति हुई? तेजस्वी सूर्या की। धान की बोनस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार से चिट्ठी लिखकर पूछा है बोनस पर प्रतिबंध क्यों लगाया है। यह बात रमन सिंह अपने केंद्रीय नेतृत्व को क्यों नहीं बताते हैं। इससे किसानों का भला होगा। 2014 में मोदी सरकार आते ही बोनस पर उन्होंने प्रतिबंध लगाया है।
भाजपा प्रत्याशी सूची जारी होते ही मुख्यमंत्री के कई दावेदारों को लेकर मुख्यमंत्री ने चुटकी ली है। सीएम ने कहा कि पूरे पांच साल हमने देखा है इनमें गुटबाजी बहुत है। हंटर चलाकर पुरंदेश्वरी जी चली गईं, मेघवाल असफल हो गए। माथुर आए तो लगा सब कुछ बदल डालेंगे, लेकिन माथुर साहब भी असफल हो गए। सब कुछ बदल डालूंगा पर नहीं चला सब कुछ वहीं का वहीं है, इन्हें जनता पांच साल पहले नकार चुकी है।