{"_id":"64cbfa5d1204d33b82046e83","slug":"cm-baghel-will-meet-the-youth-of-durg-division-today-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : रायपुर और बिलासपुर के बाद आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे सीएम भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : रायपुर और बिलासपुर के बाद आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे सीएम भूपेश बघेल
Fri, 04 Aug 2023 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:35 AM IST
सार
मुख्यमंत्री आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर और बिलासपुर संभाग के बाद अब दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और भेंट-मुलाकात में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ 2 घंटे रहेंग। इस दौरान मुख्यमंत्री छग के विकास में युवा ऊर्जा के सदुपयोग, विकास की संभावनाओं, नवाचार, युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीति, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन तथा उपलब्धियों पर अपनी बात रखेंगे और साथ ही युवाओं की जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दुर्ग के अलावा राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के युवा, महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा सीएम से अपने मन की बात कहेंगे।
विज्ञापन