फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh to witness heatwave, with temperatures expected to exceed 42°C in several districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब फिर बढ़ेगी गर्मी की तपिश, कई जिलों में 42°C पार जाने के आसार

Fri, 10 Apr 2026 10:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 Apr 2026 10:32 AM IST
सार

CG Weather News: बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में 12 अप्रैल के बाद गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh to witness heatwave, with temperatures expected to exceed 42°C in several districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर लौटने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आने वाले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में तेज उछाल देखने को मिलेगा। खासकर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन


बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में 12 अप्रैल के बाद गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज होने की संभावना जताई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। प्रदेश में अभी मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का असर नहीं रहा। मौसम के शुष्क बने रहने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ओडिशा के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन मौसम को प्रभावित कर रही है। इसके चलते बादलों की गतिविधि सीमित है और गर्मी का असर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन सकती है। दोपहर के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed