{"_id":"683d0eb5b77570544f05d1db","slug":"chhattisgarh-liquor-scam-businessman-vijay-bhatia-arrested-from-delhi-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Liquor Scam: कारोबारी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Liquor Scam: कारोबारी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में हुई पेशी
Mon, 02 Jun 2025 08:09 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:09 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली में छापे के दौरान कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में कारोबारी विजय भाटिया को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भाटिया को रविवार को रायपुर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कारोबारी को एसीबी/ईओडब्ल्यू की एक दिन की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
एसीबी/ईओडब्ल्यू के बयान के अनुसार, घोटाले के मुख्य आरोपी भाटिया ने छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब बनाने वाली कंपनियों और आपूर्तिकर्ताओं से बड़े पैमाने पर कमीशन लेकर कथित रूप से उन्हें अवैध रूप से लाभ पहुंचाया, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि हुई।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि भाटिया पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 में मामला दर्ज किया गया है।