फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG News Defense Minister Rajnath Singh reached Raipur

CG News: रायपुर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 'किसान महाकुंभ' को करेंगे संबोधित, सीएम साय ने किया स्वागत

Sat, 09 Mar 2024 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 01:01 PM IST
सार

भारत सरकार में रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। जहां सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
CG News Defense Minister Rajnath Singh reached Raipur
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kisan Mahakumbh in Raipur: भारत सरकार में रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। जहां सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनकी अगवानी की। रक्षामंत्री यहां 'किसान महाकुंभ' को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी आज शनिवार को रायपुर में बड़ा आयोजन करने जा रही है। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महाकुंभ का आयोजन किया  गया है। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। किसान महासम्मेलन में करीब डेढ़ लाख किसानों को जुटाने का दावा किया जा रहा है। इस बड़े कार्यक्रम से बीजेपी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

किसानों के इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और बूथ के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। पीएम मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रेक्टर,बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed