फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election 2023 Brijmohan Aggarwal challenged CM

CG Election 2023: बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को दी चुनौती, बोले- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और जीतकर दिखाएं बघेल

Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं सीएम के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराऊंगा, चुनाव आयोग में शिकायत कर उनके बयानों पर रोक लगाने की मांग करूंगा। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Brijmohan Aggarwal challenged CM
बृजमोहन अग्रवाल, नेता, भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा कि इस मामले में सीएम भूपेश बघेल का बयान निंदनीय है। उनके बयान से मैं बेहद दुखी हूं। इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनका बयान गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक है। साथ ही सीएम को चुनौती देते कहा कि वो मेरे खिलाफ जहां से चुनाव लड़ना चाहे, लड़कर और जीतकर दिखा दें। मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बृजमोहन ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह रिश्वतखोर हो गए हैं। उन पर जग्गी हत्याकांड का आरोप है। महादेव सट्टा एप समेत कई भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं। मेरे मामले में उनका बयान बेहद ही शर्मनाक है, उन्होंने गंदे और भद्दे तरीके से बयान दिया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि रायपुर चुनाव का ठेका अनवर ढेबर और मेयर एजाज ढेबर को दिया गया है। मुझ पर और मेरे प्रचार गाड़ी पर हमला किया गया है। मामले में पुलिस उदासीन है। चेतावनी दी कि पुलिस कार्रवाई करे नहीं तो हम कांग्रेस के गुर्गों से निपट लेंगे। आरोपी पैंट शर्ट से कुर्ते में देखे गए हैं। असलहे लिए हुए थे। मेरे संयम से ये मामला टला नहीं तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं सीएम के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराऊंगा, चुनाव आयोग में शिकायत कर उनके बयानों पर रोक लगाने की मांग करूंगा। आरोप लगाया कि रायपुर मेयर पॉलिटिकल मास्टर को पैसा देते है, ये जनता जानना चाहती है कि वो पॉलिटिकल मास्टर कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed