फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Deepak hoisted flag IN Congress Bhawan and Arun BJP office, know where famous leaders hoisted tricolor

CG: दीपक ने कांग्रेस भवन तो अरुण ने BJP कार्यालय में किया ध्वजारोहण, जानें फेमस हस्तियों ने कहां फहराया तिरंगा

Tue, 15 Aug 2023 12:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया।

विज्ञापन
CG: Deepak hoisted flag IN Congress Bhawan and Arun BJP office, know where famous leaders hoisted tricolor
दीपक ने कांग्रेस भवन तो अरुण ने BJP कार्यालय में किया ध्वाजरोहण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज एवं वंदना एवं राज्यगीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण के बाद शुभकामना संदेश का वाचन किया।

विज्ञापन




दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा फहराया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन



गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड  ग्राउंड में  ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साहू ने मुख्यमंत्री जी का प्रदेश के नाम जनता के संदेश का वाचन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण
भागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।



कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण 
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है इस दिन हमारे देश स्वतंत्र हुआ था और देशवासियों ने खुली हवा में सांस ली थी। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हमारा जो कर्तव्य है उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम कर रहें है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed