फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   cg Cabinet Expansion Rajesh, Gajendra and Khushwant Took Along as Ministers at Raj Bhavan

CG Cabinet Expansion: राजेश, गजेंद्र और खुशवंत ने ली मंत्री पद की शपथ, राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 20 Aug 2025 11:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 11:28 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायक राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और खुशवंत साहेब ने मंत्री पद की शपथ ली। 

विज्ञापन
cg Cabinet Expansion Rajesh, Gajendra and Khushwant Took Along as Ministers at Raj Bhavan
विधायक राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और खुशवंत साहेब ने ली मंत्री पद की शपथ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को राजभवन में हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में तीन विधायकों दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव, रायपुर संभाग से खुशवंत साहेब, सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल रमन डेका ने इन विधायकों को शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

पहली बार के ये तीनों विधायक बने मंत्री
दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव
सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल 
रायपुर संभाग से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब 

खास बात ये है कि ये तीनों नेता पहली बार विधायक बने हैं और पहली विधायकी में ही मंत्री बन गए हैं। हाल ही में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है। सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं।
 
इन तीन विधायकों से पहले अमर अग्रवाल बिलासपुर संभाग से, राजेश मूणत रायपुर संभाग से, अजय चंद्राकर रायपुर संभाग से, किरण सिंहदेव बस्तर संभाग से नये मंत्री बनने के लिये रेस में थे। सूत्रों के अनुसार, खुद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली में रुके हुए थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनके समय के पुराने कैबिनेट में से किसी एक को नये कैबिनेट में शामिल किया जायेगा पर पार्टी हाइकमान से बात नहीं बन पाई। देर रात तीनों विधायक राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब सीएम हाउस पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री बनने की बात पूरी तरह से पुष्ट हो गई और सभी कयासों पर विराम लग गया।  

हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। इस नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में पहली बार मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बने हैं। 

अब कैबिनेट में सीएम साय समेत 14 मंत्री 
1. विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
2. अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
4. ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
5. मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री
6. दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री
7. टंकराम वर्मा, खेल मंत्री
8. लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री
9. श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री 
10. रामविचार नेताम, आदिम जाति कल्याण मंत्री
11. लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
12 गजेंद्र यादव (नये मंत्री)
13. राजेश अग्रवाल (नये मंत्री)
14. खुशवंत साहेब  (नये मंत्री)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed