फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG AAP state president Komal Hupendi besieges central government over ED apology to Sanjay Singh

Raipur News: AAP प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का केंद्र पर आरोप, बोले- पार्टी ईमानदार; विपक्ष को कर रहे परेशान

Thu, 04 May 2023 11:55 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 May 2023 11:55 AM IST
सार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह का गलती से चार्जशीट में नाम आने पर ईडी ने चिट्ठी लिखी तो इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने केंद्र सरकार को घेरा और विपक्ष को परेशान करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
CG AAP state president Komal Hupendi besieges central government over ED apology to Sanjay Singh
आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के इतिहास में पहली बार किसी जांच एजेंसी ने किसी नेता से पत्र लिखकर माफी मांगी है कि गलती से नाम एफआईआर में दर्ज हो गया। ये दर्शाता है कि सरकार विपक्षी नेताओं को किस तरह से परेशान कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि 'आप' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है। इससे केंद्र की मोदी सरकार का चरित्र उजागर हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बीजेपी पार्टी अपनी नाकामियों को छिपा रही
कोमल हुपेंडी ने कहा कि ईडी ने पत्र लिखकर बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम गलती से चार्जशीट में आया। ईडी ने अपनी गलती स्वीकार की है। इससे स्पष्ट होता है कि यह पूरा मामला ही फर्जी है। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी से डर गई है। बीजेपी शुरु से ही बेबुनियाद आरोप लगाती रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों को आगे करके अरविंद केजरीवाल जी और पार्टी के अन्य नेताओं की छवि खराब करने कोशिश कर रही है। बीजेपी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। 

आप का क्रांतिकारी नेता भाजपा के आगे नहीं झुकेगा
आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों उजागर होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से बीजेपी पूरी तरह से डरी हुई है। ऐसे में स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी की छवि बिगड़ने के लिए बीजेपी और उनके नेताओं ने इस तरह का षड्यंत्र रचा, इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेता बीजेपी के सामने झुके नहीं, कभी डरे नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने, धमकाने और दबाने का काम कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी का एक-एक क्रांतिकारी कार्यकर्ता ना कभी झुका है और ना कभी झुकेगा।

विज्ञापन

विपक्ष को दबा रही भाजपा
कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा की तानाशाही, अत्याचार और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को पूरा देश देख रहा है और समय आने पर जनता इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा विकास की राजनीति की है। विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाती है। लेकिन बीजेपी आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। अब तक पार्टी के नेताओं पर जो भी आरोप लगाए गए उसका कोई आधार नहीं है। इसका उदाहरण सबके सामने आ गया है। ईडी ने माफी मांग कर जग जाहिर कर दिया है। 

कोमल हुपेंडी का दावा शराब घोटाला मामला पूरी तरह फर्जी
कोमल हुपेंडी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह नाम प्रधानमंत्री कार्यालय से दबाव डालकर डलवाया गया। यह पूरा मामला फर्जी है। एक रुपए की भी बेइमानी साबित नहीं हुई है। क्योंकि यह जो पूरा मामला है यह अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार का और प्रधानमंत्री कार्यालय का एक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के नाम डाला जाए। जबरदस्ती उनसे पूछताछ की जाए। फर्जी मामलों में उनको गिरफ्तार किया जाए। ईडी आज पूरे देश के सामने शर्मसार हो गई है। पूरी केंद्र सरकार के लिए आज बहुत शर्मसार करने वाला दिन है कि आज लिखित में माफी मांगकर ईडी ने अपनी गलती सुधारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed