फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   BJP will win all seats in capital said Rajesh Munat

Raipur: 'राजधानी की सभी सीटें जीतेगी भाजपा', राजेश मूणत बोले- सरकार ने शहर को बनाया 'खोदापुर'

Wed, 27 Sep 2023 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूणत ने रायपुर शहर की सड़कों को लेकर सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रायपुर शहर को खोदापुर बना दिया है।

विज्ञापन
BJP will win all seats in capital said Rajesh Munat
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म है। ऐसे में आज सीएम भूपेश बघेल का शासकीय कार्यक्रम तात्यापारा में आयोजित हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर में चुनावी घोषणा करने आए हैं। 1000 करोड़ की चुनावी घोषणा। यह कोई नई चीज नहीं है कि वे राजधानी रायपुर को सौगात दे रहे हैं। शासन काल में सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को ठगने का काम किया है। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि एक भी ऐसा भूमि पूजन नहीं किया है, जिसका वह लोकार्पण कर पाए हों।

विज्ञापन


राजेश मूणत ने सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम ने सिर्फ रायपुर शहर को ठगने का काम किया है। भूपेश बघेल तेलीबांधा फ्लाई ओवर पर निर्णय नहीं कर पाए। एक्सप्रेस वे बनकर तैयार था, उसे जनता के लिए खोल नहीं पाए, पांच साल में गड़बड़ी बता नहीं पाए। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री रहते "खारुन रिवर फ्रंट" की योजना बनाई, कांग्रेस ने उसका विरोध किया था। केवल चुनावी घोषणा करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने नाम का शिलालेख लगवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वाकई में तात्यापारा चौड़ीकरण करवाना है, तो भाजपा शासनकाल में हुए सर्वे से काम हो सकता है।

विज्ञापन

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूणत ने रायपुर शहर की सड़कों को लेकर सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रायपुर शहर को खोदापुर बना दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के साथ है। इसलिए सीएम चुनावी स्टंट के लिए घोषणा कर रहे हैं। मूणत ने कहा कि रायपुर की चारों विधानसभाओं में भाजपा की ही जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed