फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann addressed the workers in Raipur

छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली मिलेगी: केजरीवाल ने दी नौ गारंटी, भगवंत मान बोले- राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे

Sat, 19 Aug 2023 04:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Aug 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann addressed the workers in Raipur
छत्तीसगढ़ में केजरीवाल ने जारी की 10 गारंटी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब-दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि अन्य सभी पार्टियां झूठी घोषणा पत्र बनाती हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में केवल 'आप' ही जनता को उनके हक और अधिकार की 'गारंटी' देती है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाबवासियों को मिल रही सरकारी सुविधाओं का बखान किया। राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि निशुल्क बिजली की गारंटी से ही सबसे ज्यादा बीजेपी को करंट लगती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




भगवंत मान की बड़ी बातें

  • पंजाब सीएम भगवंत मान ने आप के गारंटी कार्ड का बखान किया।
  • हमने पंजाब में विधायकों की पेंशन कम कर दी। इस वजह से करोड़ों रुपए बच रहे  हैं।
  • हमने वहां शिक्षा की गारंटी दी।
  • हमारे प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े नेताओं को हराया। हमारी सरकार ने पंजाब में 660 मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं।
  • पंजाब में 40 किस्म की दवाई फ्री में मिल रही हैं।
  • हमने तीर्थ यात्रा की गारंटी दी। बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा करा रहे हैं।
  • हमने पंजाब में घूसखोरी बंद कर दी है। हम भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी देते हैं। 

 



भगवंत मान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को 10 गारंटी दी। गारंटी कार्ड जारी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सिर कटा देंगे, मर जायेंगे, मिट जायेंगे पर गारंटी कार्ड को पहले महीने से लागू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन




केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को दी 9 गारंटी -

1. युवाओं को रोजगार की गारंटी

  • हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
  • जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
  • लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे।
  • नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।


2. 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी

  • दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे।


3. महिलाओं के लिए गारंटी

  • 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।


4. शिक्षा की गारंटी

  • छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा।
  • दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे।
  • सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।
  • शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।


5. स्वास्थ्य की गारंटी

  • दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम।
  • दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।
  • दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।
  • सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।


6. तीर्थ यात्रा गारंटी

  • दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।
  • वहां आना-जाना, रहना-खाना सब मुफ्त होगा।


7. भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी

  • दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
  • किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।


8. शहीद सम्मान राशि की गारंटी

  • भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

9. कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी

  • सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।
  • 9. कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी
  • सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।
  • संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे।


 

किसान और आदिवासी

केजरीवाल ने मंच से कहा कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी। आम आदमी पार्टी ने किसानों के लिए कुछ बड़ा सोचा है। जब दोबारा छत्तीसगढ़ आएंगे तो 10वीं गारंटी की घोषणा करेंगे। 




सीएम केजरीवाल की बड़ी बातें
बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब उनकी सरकार बन जाती है तो साढ़े 4 साल तक वह कुछ काम ही नहीं करते हैं, केवल लूटते हैं। अंत के 6 महीने में केवल दिखाने के लिए कुछ कुछ -कुछ काम शुरू कर देते हैं। हम उल्टा करते हैं जैसे ही हमारी सरकार बनती है, हम काम करना शुरू कर देते हैं। अभी पंजाब में हमारी सरकार बने डेढ़ साल भी नहीं हुए हैं। हमने 10 में से 6 से 7 वादें पूरे भी कर दिए हैं। 



'यह जादू केवल मुझे ही आता है, ऊपर वाले से वरदान में मिला है'
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली के लिए सर प्लस स्टेट है, यहां बिजली तो खूब बनती है दूसरे राज्यों को भी बेचता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के अपने लोगों को ही बिजली नहीं मिलती है। गांव में 5 से 6 घंटे से ज्यादा बिजली भी नहीं आती। शहरों में भी लंबे-लंबे पॉवर कट लगते हैं। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनेगी तो 24 घंटे बिजली मिलेगी। यहां बिजली की कमी नहीं है, नियत की कमी है। नियत खराब है इन सब पार्टी वालों की। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में किसी को मैजिक नहीं आता। यह जादू है यह केवल मुझे ही आता है।  यह ऊपर वाले से मुझे वरदान मिला है। अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस में  भी 24 घंटे बिजली नहीं आती है। केवल दिल्ली और पंजाब में फ्री बिजली मिलती है और आती है।  



'छत्तीसगढ़ में नहीं गलेगी केजरीवाल की दाल'

 पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां केजरीवाल की दाल नहीं गलेगी। उन्होंने कहा कि यहां केजरीवाल की गारंटी नहीं, यहा छत्तीसगढ़ियाावाद चलेगा। उन्होंने कहा कि ये पंजाब नहीं है। यहां छत्तीसगढ़ियावाद चलेगा। बस्तर और सरगुजा पर बात होगी। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की बात होगी। आप वाले हिमाचल भी गए थे, वहां भी कोई बदलाव नहीं कर पाए। अब वो छत्तीसगढ़ आ रहे हैं पर यहां भी उनकी दाल नहीं गलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed