{"_id":"6854ab346700902e6d093846","slug":"amit-shah-will-lay-the-foundation-stone-of-forensic-science-university-in-raipur-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अमित शाह रायपुर में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला, बस्तर में जवानों से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अमित शाह रायपुर में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला, बस्तर में जवानों से मिलेंगे
Fri, 20 Jun 2025 05:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:58 AM IST
सार
शाह नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे। 23 जून को सुरक्षाबलों के एक शिविर (बस्तर क्षेत्र में) का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वह नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को बताया, शाह बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के एक शिविर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे नक्सल विरोधी अभियानों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसे केंद्र की तरफ से लगभग चार सौ करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। राज्य फाेरेंसिक लैब एनएफएसयू के करीब ही छह से सात एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शाह 23 जून को सुरक्षाबलों के एक शिविर (बस्तर क्षेत्र में) का दौरा करेंगे। वह नक्सली विस्फोट की घटना में बलिदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। वह 9 जून को सुकमा जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में आकर बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन