फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Amit Shah issued charge sheet against Bhupesh Sarkar

Chhattisgarh: अमित शाह ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र किया जारी; सूर्य मिशन के लिए ISRO को दी बधाई

Sat, 02 Sep 2023 12:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाया गया है।

विज्ञापन
Amit Shah issued charge sheet against Bhupesh Sarkar
अमित शाह, भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव 2023 के चलते छत्तीसगढ़ दौरे पर है। गृहमंत्री शुक्रवार की शाम को छत्तीसगढ़ पहुंच थे। शनिवार को गृह मंत्री ने भूपेश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाया गया है। प्रदेश में विकास की धारा रोकी गई। भूपेश सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बढ़ा है। वहीं, गृहमंत्री ने सूर्य मिशन के लिए इसरो को बधाई दी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'पिछले पांच सालों में उन्होंने (सीएम भूपेश बघेल) गांधी परिवार का एटीएम बनने और गरीबों का पैसा लूटने का काम किया। कोरोना के काल खंड में मोदी जी ने पांच किलो अनाज भेजना शुरू किया तो ये पांच किलो अनाज भूपेश बघेल चाऊ कर गए और 15 किलो की जगह 10 किलो ही अनाज दिया। भूपेश बघेल की सरकार ने गरीबों का अनाज छीनने का काम किया है। ये रोज कहते हैं कि एजेंसियां ये करेंगी वो करेंगी, अरे भैया एजेंसियां अपना काम जरूर करेंगी'
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हर घर में राशन पहुंचाने के लिए अंगूठा छाप प्रणाली शुरू की थी। उन्हें छत्तीसगढ़ में 'चावल वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था। भाजपा ने गरीब तक राशन पहुंचाने का काम किया है। भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed