फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   91 Maoists killed in Bastar range this year

Narayanpur: बस्तर रेंज में इस साल 91 माओवादी ढेर, AK-47 समेत अन्य घातक हथियार और गोला-बारूद किए जा चुके बरामद

Tue, 30 Apr 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 10:42 PM IST
सार

नारायणपुर में मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल हैं। प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से 02 की शिनाख्तगी डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है। इस साल बस्तर रेंज में 91 माओवादी ढेर हो चुके हैं।

विज्ञापन
91 Maoists killed in Bastar range this year
नक्सलियों से मुठभेड़(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर मुठभेड़ में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल हैं। प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से 02 की शिनाख्तगी डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है। इस साल बस्तर रेंज में 91 माओवादी ढेर हो चुके हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए अन्य माओवादियों के शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि वर्ष 2024 में अब तक प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध संचालित अभियानों के परिणामस्वरूप बस्तर रेंज अंतर्गत कुल 91 माओवादियों के शव बरामद करने के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों में दो एलएमजी, चार एके-47- 04, एक एसएलआर, तीन इंसास, चार .303 रायफल और चार 9एमएम पिस्टल सहित बहुतायत संख्या में अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed